ADVERTISEMENT
  • Home
  • About Us
  • Join Us
  • Contact Us
  • Login
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home ISKD Remedies

आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल) Dark Circles होने के कारण, काले घेरे हटाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

in ISKD Remedies
आंखों के नीचे से काले घेरे (डार्क सर्कल) आने के कारण, काले घेरे हटाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

आजकल की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी की अपनी अलग अलग चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों की तेज गति को बनाये रखने के लिए इंसान कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर 10 से 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर है। यह लाइफस्टाइल इंसान को अच्छी सुख-सुविधाएं तो जरूर देती है लेकिन इस लाइफस्टाइल के भी अपने कई चैलेंज और दुष्प्रभाव हैं.

आज तकनीकी जमाना है और इस आधुनिक तकनीकी ज़माने में अक्सर लोग बैठ कर काम करते हैं जिसके कारण आंखों के चारों तरफ काले घेरे होने की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं जो आज की इस जिंदगी में एक आम बात भी हो गयी है। काले घेरे या डार्क सर्कल किसी के लिए भी खतरे की घंटी हो सकते है. क्योंकि डार्क सर्कल का मतलब है कि आंखें और उसके आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं जिसकी वजह से आँखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं.

Related articles

बालों को घना करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है करीपत्ता, बालों के लिए करी पत्ते के फायदे और उपयोग

पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के 3 सबसे बड़े कारण जो पिता बनने में बनते हैं रुकावट, जानिए इनफर्टिलिटी के एक्सपर्ट से इसका उपचार

यह भी पढ़ें: शरीर के लिए कितना फायदेमंद है आलूबुखारा, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर हैं जो वजन घटाने में भी ऐसे सहायता करता है

आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना वैसे तो अकेले किसी बीमारी का कोई संकेत नहीं देते हैं लेकिन भविष्य में हो सकने वाली बीमारियों की ओर इशारा भी जरूर करते हैं। ज्यादातर लोगों के पास इतना वक्त नहीं होता है कि सिर्फ डार्क सर्कल के लिए झंझट भरे उपायों को अपना सकें और अनदेखा करते रहते हैं. आईएसकेडी मेडीफिट, आयुर्वेदाचार्य ब्रह्मस्वरुप

इसीलिए इस आर्टिकल में मैं डेस्क जॉब करने वालों के डार्क सर्कल हटाने के 10 आसान घरेलू उपायों के बारे में जानकारी दूंगा। इन उपायों को अपनाकर आसानी से डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

डार्क सर्कल की समस्या किन्हें हो सकती है 

डार्क सर्कल की समस्या वैसे तो किसी को भी हो सकती है, लेकिन इस समस्या से जो लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, उनमें :

  • बड़ी उम्र वाले लोग
  • वंशानुगत समस्या (Periorbital Hyperpigmentation)
  • ज्यादा देर तक काम करने वाले लोग शामिल हैं।

डार्क सर्कल के ज्यादातर मामलों में डॉक्टरी मदद की जरुरत नहीं होती है।

डार्क सर्कल होने के कारण क्या हैं? (What causes dark circles?)
ज्यादा रात तक जागने और लगातार लैपटॉप पर काम करने, शाररिक कमजोरी की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं लेकिन इनके होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। लेकिन कुछ सामान्य कारणों में निम्नलिखित कारणों को शामिल किया गया हैं। जैसे,

1. पानी की कमी (Dehydration)

शरीर में पानी की कमी के कारण आंखों के नीचे काले सर्कल बनना आम बात है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता है, तो आंखों के नीचे की स्किन बेजान और सूखी दिखने लगती है। ऐसा आंखों की हड्डियों के स्किन के करीब होने की वजह से भी होती है।

यह भी पढ़ें: जानिए वज्रासन आपके शरीर को स्वास्थ रखने के लिए कितना जरुरी है वज्रासन करने का सही तरीका, फायदे और क्या क्या सावधानियां हैं

2. धूप में रहने से (Sun overexposure)
धूप में ज्यादा देर तक रहने से शरीर ज्यादा मात्रा में मेलानिन (melanin) का उत्पादन करता है। मेलानिन वह तत्व है जो स्किन को उसका रंग प्रदान करता है। जरुरत से ज्यादा देर तक धूप में रहने से खासतौर पर आंखों के चारों तरफ की त्वचा का रंग गहरा हो सकता है।

3. थकान (Fatigue)
जरुरत से ज्यादा सोना, बहुत ज्यादा थकान या फिर अपने सोने के सामान्य वक्त से ज्यादा देर तक जागते रहने के कारण भी डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। सोने की कमी के कारण आंखों के चारों ओर की स्किन कमजोर और ढीली पड़ जाती है। इसकी वजह से स्किन के नीचे मौजूद रक्त नलिकाएं और डार्क टिश्यू मिलकर काले घेरे जैसे बना देते हैं।

सोने की कमी के कारण भी आंखों के नीचे फ्लूयिड जैसा बनने लगता है। इसके कारण आंखों के नीचे की स्किन फूली हुई दिखने लगती है। नतीजतन कई बार जो डार्क सर्कल आप देखते हैं असल में वह आपकी आंखों की फूली हुई पलकों की छाया भर होती है।

4. आंखों की थकान (Eye strain)

ज्यादा देर तक टीवी देखने या फिर कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठने से आंखें थक जाती हैं। इसी थकान के कारण आंखों के आसपास की नसें फैल जाती हैं। नतीजे के तौर पर आंखों के आसपास की स्किन का कलर डार्क दिखने लगता है।

5. उम्र (Age)
प्राकृतिक रूप से उम्र बढ़ना भी आंखों के नीचे बनने वाले डार्क सर्कल का सामान्य कारण हो सकती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आपकी स्किन पतली होती चली जाती है। स्किन में खिंचाव बरकरार रखने वाले फैट और कोलोन भी कम होते-होते खत्म हो जाते हैं। जैसे ही ये खत्म होते हैं, त्वचा के नीचे मौजूद नसों का रंग गहरा होने लगता है। पतली हो चुकी स्किन के नीचे की नसें बाहर से दिखने लगती हैं और आंखों के आसपास की त्वचा का रंग गहरा दिखने लगता है।

यह भी पढ़ें: तुलसी कितने प्रकार की होती है, आयुर्वेद की द्रष्टि से तुलसी के फायदे, उपयोग और इसके औषधीय गुण

6. एलर्जी (Allergies)
कई बार एलर्जी से होने वाले रिएक्शन और आंखों की ड्राईनेस के कारण भी डार्क सर्कल बढ़ने लगते हैं। शरीर का बचाव तंत्र नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से निपटने के लिए हिस्टामाइंस (histamines) रिलीज करता है। हिस्टामाइंस के कारण नसें फैल जाती हैं और उनका रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा वह स्किन के नीचे से और ज्यादा दिखने लगती है। एलर्जी के अलावा खुजली, लाल चकत्ते पड़ने और आंखों की सूजन पर भी शरीर हिस्टामाइंस को सक्रिय कर सकता है।

एलर्जी के कारण कई बार आंखों की स्किन के आसपास खुजली करने का आपका मन कर सकता है। इसकी वजह से लक्षण और जलन कई बार बढ़ जाती है। सूजन और नसों में टूटन की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से भी आंखों के चारों तरफ काले घेरे हो सकते हैं।

7. जेनेटिक्स/वंशानुगत (Genetics)
अगर परिवार में किसी को डार्क सर्कल की समस्या रही हो तो आपको भी ये समस्या हो सकती है। ये लक्षण कुछ लोगों में बचपन से ही दिखने लगते हैं। वहीं कई बार उम्र बढ़ने के साथ या तो ये और बढ़ने लगते हैं या फिर कम होने लगते हैं।

8. अन्य बीमारियों के कारण (Predispositions To Other Medical Conditions)
कई बार कुछ बीमारियों जैसे थायरॉयड के कारण भी आंखों के चारों तरफ डार्क सर्कल बन जाते हैं। कुछ दवाओं के सेवन के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: स्वस्थ जीवन को जीने के इन से अच्छे खास टिप्स नहीं हो सकते, जिंदगी को खुलकर जियें

डार्क सर्कल दूर करने के घरेलू उपाय
जानिए आंखों के काले घेरे दूर करने के उपाय

1. खीरा
आपने टीवी पर या ब्यूटी पार्लर में देखा होगा कि लोगों की आंखों पर खीरे की स्लाइस रखी होती हैं। वह सिर्फ फैशन के लिए नहीं रखा जाता है। खीरे का आंखों की सेहत से सीधा रिश्ता है। इसके लिए आपको खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रखना होगा और फिर उनकी स्लाइस काटकर आंखों पर रखनी होंगी। इन स्लाइसेस को 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें और फिर आंखें धो लें। आप फ्रेश महसूस करेंगे और कुछ दिनों में डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगे।

2. पुदीने की पत्तियां
पुदीना का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स से निपटने के लिए भी किया जा सकता है। पुदीने की कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाएं। 10 मिनट तक लगाए रखें फिर ठंडे पानी से धो दें। इसे रोज रात में लगाएंगे, तो हफ्तेभर में फर्क दिखने लगेगा।

3. टमाटर और नींबू

टमाटर डार्क सर्कल को कम करने के साथ ही त्वचा को भी कोमल बनाते हैं। आप एक चम्मच टमाटर का जूस लीजिए, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाइए और फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाइए। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर धो लीजिए। ये उपाय दिन में दो बार करने पर डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

4. आलू का रस

आलू डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने का रामबाण उपाय है। कच्चे आलू का जूस निकाल लीजिए। थोड़ी सी रुई को आलू के जूस में भिगोकर आंखों पर रखिए। ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। एक हफ्ते के अंदर आपको असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत करने की रामवाण औषधि है सहजन, जानिए इसके पत्तों के फायदे, नुकसान और आयुर्वेदिक औषिधीय गुण

5. ठंडा दूध
ठंडे दूध के लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ आप डार्क सर्कल्स खत्म कर सकते हैं, बल्कि अपनी आंखें भी बेहतर कर सकते हैं। आपको करना यह है कि रुई को कटोरी में रखे ठंडे दूध में डुबोना है और फिर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह रखना है। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया ढका हो। 10 मिनट तक रुई रखे रहें और फिर सादे पानी से आंखें धो लें।

6. संतरे का जूस

संतरे का जूस डार्क सर्कल्स हटाने में भी मदद कर सकता है। संतरे के जूस में कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिला लें। इस मिश्रण को डार्क सर्कल्स के ऊपर लगाएं। धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स खत्म होते जाएंगे और आंखों में नेचुरल चमक भी बढ़ने लगेगी।

7. टी-बैग
टी-बैग की मदद से भी आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए ग्रीन टी का बैग बेहतर होता है। ग्रीन टी के बैग को इस्तेमाल करने के बाद फ्रिज में रख दें। जब ये टी-बैग पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इन्हें आंखों पर रखिए। ये प्रोसेस जब चाहें तब की जा सकती है।

8. बादाम का तेल

बादाम में काफी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। बादाम का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है। डार्क सर्कल्स के लिए रात थोड़ा सा बादाम का तेल (Almond Oil) लेकर आंखों के आसपास लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाएं। सुबह उठकर आंखों को ठंडे पानी से अच्छे से धो डालें। हफ्ते भर में असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें: गर्मियां आते ही फलों के रेजा आम अपने स्वाद को लेकर आते हैं, जानिए आम खाने के फायदे, नुकसान और औषधीय गुण

9. गुलाब जल

स्किन केयर में गुलाब जल का कोई जोड़ नहीं है। गुलाब जल को आप क्लींजिंग और डार्क सर्कल मिटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रुई को गुलाबजल में भिगोकर डार्क सर्कल पर रखिए। 15 मिनट रुई को आंखों पर रखे रहें और फिर ठंडे पानी से आंखें धो लीजिए। एक महीने तक लगातार यह प्रॉसेस करने पर असर दिखने लगेगा।

10. छाछ और हल्दी

हल्दी एंटी-बायोटिक होती है, जिसे सब्ज़ी में डालने के अलावा दूध में डालकर पिया जा सकता है और चोट पर भी लगाया जा सकता है। वहीं खाने के बाद छाछ को सबसे बढ़िया माना गया है। आप दो चम्मच छाछ लीजिए और उसमें चम्मच भर हल्दी मिला दीजिए। फिर इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाइए और 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए। इसके बाद गर्म पानी से आंखें धो लीजिए।

इस परे लेख का सारांश

बहुत से लोगों के लिए डार्क सर्कल अस्थायी होते हैं और ये बढ़ती उम्र या नींद की कमी के कारण हो सकते हैं। हालांकि डार्क सर्कल की समस्या के कई घरेलू और डॉक्टरी उपाय हो सकते हैं।

डार्क सर्कल किसी गंभीर बीमारी की चेतावनी नहीं होते हैं। लेकिन ये लंबे समय तक बने रहें तो चिंता की बात जरूर हो सकती है। इसके इलाज के लिए डॉक्टर से भी मिला जा सकता है। वह आपकी असली समस्या को पहचानकर सही इलाज कर सकते हैं।

नोट: आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताएं साथ ही आप हमें किसी भी तरह भी समस्या को लेकर परेशान हैं और उसका आयुर्वेदिक समाधान चाहते हैं तो हमसे जरूर शेयर करें. आपको आपकी समस्या का आयुर्वेदिक समाधान जरूर मिलेगा.

Tags: Ayurvedic home remedies to remove dark circles due to dark circles under the eyesiskd medifitWhat causes dark circleswhat is dark circles in hindiआंखों के नीचे से काले घेरे (डार्क सर्कल) आने के कारणकाले घेरे हटाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपायडार्क सर्कल दूर करने के घरेलू उपायडार्क सर्कल होने के कारण क्या हैं
Plugin Install : Subscribe Push Notification need OneSignal plugin to be installed.
ADVERTISEMENT
admin

admin

Related Posts

बालों को घना करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है करीपत्ता, बालों के लिए करी पत्ते के फायदे और उपयोग

बालों को घना करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है करीपत्ता, बालों के लिए करी पत्ते के फायदे और उपयोग

by admin
November 13, 2023
0

दुनिया भर में कई जड़ी-बूटियां और प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। बेशक, हम इनका इस्तेमाल वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन इनके कई गुणों से अनजान हैं।...

पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के 3 सबसे बड़े कारण जो पिता बनने में बनते हैं रुकावट, जानिए इनफर्टिलिटी के एक्सपर्ट से इसका उपचार

पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के 3 सबसे बड़े कारण जो पिता बनने में बनते हैं रुकावट, जानिए इनफर्टिलिटी के एक्सपर्ट से इसका उपचार

by admin
November 13, 2023
0

शुक्राणु की कमी (lack of sperm): इसे पुराने ज़माने से चली आ रही परेशानी कहें या आधुनिक जीवन शैली की वजह से आया विकार, पुरुषों में...

पेशाब के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलना है तो इन जड़ी-बूटियां का रोजाना इस तरह से सेवन करें

पेशाब के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलना है तो इन जड़ी-बूटियां का रोजाना इस तरह से सेवन करें

by admin
November 5, 2023
0

हम शरीर में कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति के बिना जीवित नहीं रह सकते क्योंकि यह शरीर के कई अहम कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक...

सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये Homemade Lip Balm,फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय, मिलेंगे बहुत सारे फायदे

सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये Homemade Lip Balm,फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय, मिलेंगे बहुत सारे फायदे

by admin
November 4, 2023
0

सर्दी के मौसम में ज्यादा तर लोगों को स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में होंठों का फटना भी शामिल...

High BP का प्राचीन आयुर्वेदिक रामवाण घरेलू उपाय। आईएसकेडी मेडीफिट। हाई बीपी का आयुर्वेदिक उपाय

High BP का प्राचीन आयुर्वेदिक रामवाण घरेलू उपाय। आईएसकेडी मेडीफिट। हाई बीपी का आयुर्वेदिक उपाय

by admin
June 4, 2023
0

  https://youtu.be/losBz9kTRF4  

लाल भिंडी खाने के फायदे, कुमकुम भिंडी खाने के अलग हैं फायदे, रोग निदान के लिए दवा का भंडार है लाल भिंडी

लाल भिंडी खाने के फायदे, कुमकुम भिंडी खाने के अलग हैं फायदे, रोग निदान के लिए दवा का भंडार है लाल भिंडी

by admin
May 29, 2023
0

भारत एक कृषि प्रधान देश है. ऐसे में अगर आप सही ढंग से और सही फसल की खेती का चुनाव करते हैं तो आपको एक अच्छा...

Next Post
अश्वगंधा के आयुर्वेदिक फायदे, नुकसान, इस्तेमाल करने का तरीका और सावधानियां

अश्वगंधा (Ashwagandha) के आयुर्वेदिक फायदे, नुकसान, इस्तेमाल करने का तरीका और सावधानियां

महिलाओं की सहेली कही जाने वाली शतावरी के फायदे, नुकसान और उपयोग की विधि

महिलाओं की सहेली कही जाने वाली शतावरी (Shatavari) के फायदे, नुकसान और उपयोग की विधि

ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) के लक्षण, कारण, आयुर्वेदिक रामबाण इलाज और परहेज

ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) Leukorrhea के लक्षण, कारण, आयुर्वेदिक रामबाण इलाज और परहेज

Discussion about this post

CATEGORIES

  • Allopathic
  • Homeopathic
  • ISKD Ayurveda
  • ISKD Remedies
  • Lifestyle
  • Unani/Hamdard

RECOMMENDED

99% लोग नहीं जानते हैं अश्वगंधा के सबसे असरदार फायदे, अश्वगंधा के नुकसान और अश्वगंधा के सेवन की विधि
ISKD Ayurveda

99% लोग नहीं जानते हैं अश्वगंधा के सबसे असरदार फायदे, अश्वगंधा के नुकसान और जानिए अश्वगंधा के सेवन की विधि

October 1, 2023
साइनस क्या है, साइनस का इलाज, साइनस के लक्षण, साइनस के कारण, साइनस एक खतरनाक बीमारी है इसे हलके में न लें, विशेषज्ञ से जानिए साइनस का प्राचीन आयुर्वेदिक इलाज
ISKD Ayurveda

साइनस क्या है, साइनस के लक्षण, साइनस के कारण, साइनस एक खतरनाक बीमारी है साइनस को साधारण नजला जुकाम न समझें, विशेषज्ञ से जानिए साइनस का प्राचीन आयुर्वेदिक इलाज

August 15, 2022
ADVERTISEMENT
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda

© 2021 ISKD Medifit

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard

© 2021 ISKD Medifit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In