ADVERTISEMENT
  • Home
  • About Us
  • Join Us
  • Contact Us
  • Login
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home ISKD Remedies

सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये Homemade Lip Balm,फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय, मिलेंगे बहुत सारे फायदे

To get pink and soft lips in winter, make this Homemade Lip Balm at home, 10 home remedies for chapped lips, you will get many benefits

in ISKD Remedies
सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये Homemade Lip Balm,फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय, मिलेंगे बहुत सारे फायदे

सर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये Homemade Lip Balm,फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय, मिलेंगे बहुत सारे फायदे

Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सर्दी के मौसम में ज्यादा तर लोगों को स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में होंठों का फटना भी शामिल है। ठंडी हवाओं के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है और लोग ठंड की वजह से पानी कम पीते हैं, जिसके कारण होंठ फटने लगते हैं। कई बार यह दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि होठों से खून भी निकलने लगता है। फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग मार्केट में मौजूद तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन बाजार में मिलने वाले लिप बाम में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं। इसलिए आपको कुछ नैचुरल ट्राई करना चाहिए। अगर आप भी सर्दियों में बार-बार होंठ फटने से परेशान हैं, तो घर पर कुछ नैचुरल लिप बाम तैयार करके लगा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन लिप बाम को लगाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही, इनके नियमित इस्तेमाल से आपको खूबसूरत और मुलायम लिप्स मिलेंगे। आज आईएसकेडी मेडीफिट के इस लेख में प्राचीन आयुर्वेदाचार्य ब्रह्मस्वरूप आपको फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए 2 नैचुरल लिप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं।

Related articles

बालों को घना करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है करीपत्ता, बालों के लिए करी पत्ते के फायदे और उपयोग

पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के 3 सबसे बड़े कारण जो पिता बनने में बनते हैं रुकावट, जानिए इनफर्टिलिटी के एक्सपर्ट से इसका उपचार

होटों के लिए चुकंदर लिप बाम (Beetroot Lip Balm for Lips)

सर्दियों में लिप केयर के लिए आप चुकंदर लिप बाम बना सकते हैं। इससे न सिर्फ लिप्स की ड्राइनेस दूर होती है, बल्कि होठों को गुलाबी बनाने में मदद मिलती है।

होटों के लिए चुकंदर लिप बाम के लिए सामग्री की जरुरत

1 चुकंदर
नारियल तेल
विटामिन ई ऑयल
पेट्रोलियम जेली

होटों के लिए चुकंदर लिप बाम घर पर कैसे बनाएं

  • सबसे पहले चुकंदर को छीलकर अच्छे से उबाल लें। फिर इसे मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
  • अब चुकंदर को छानकर इसका रस निकाल लें।
  • फिर इस रस में नारियल का तेल और विटामिन ई ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब इसमें पेट्रोलियम जेली डालें और इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब आप इसका जब चाहें प्रयोग करें।

होटों के लिए चॉकलेट लिप बाम (Chocolate Lip Balm for Lips)

अगर आपको चॉकलेट फ्लेवर पसंद है, तो आप घर पर चॉकलेट लिप बाम आसनी से बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बार-बार होंठ फटने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

होटों के लिए चॉकलेट लिप बाम सामग्री की जरुरत

1 चम्मच चॉकलेट

1 चम्मच वैक्स

1/2 चम्मच नारियल तेल

होटों के लिए चॉकलेट लिप बाम घर पर कैसे बनाएं

  • सबसे पहले चॉकलेट और वैक्स को पिघला लें।
  • अब इसमें नारियल तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो इसे किसी कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें।
  • कुछ देर बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सर्दियों में फटे होंठों की समस्या से राहत पाने के लिए आप घर पर ये नैचुरल लिप बाम बनकर प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी के समस्या है, तो इनका इस्तेमाल न करें।

फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय – Home Remedies for Cracked Lips in Hindi

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे व्यक्तित्व पर भी बुरा असर पड़ता है। इनकी केयर न करने के अलावा मौसम की वजह से भी होंठ फट जाते हैं, तो कभी इन्हें चबाने की आदत फटे होंठ का कारण बन जाती है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए इस लेख में हम फटे होंठों को सही करने का तरीका बता रहे हैं, जो आसान और असरदार दोनों हैं।

होंठ फटने के कारण और जोखिम कारक – Causes and Risk Factors of Cracked Lips in Hindi
हमारी आदतें और जीवनशैली होंठ फटने के कारण में शामिल हैं। चैप लिप्स व फटे होंठ की समस्या जब बढ़ जाती है, तो चेलाइटिस का रूप ले लेती है, जो एक तरह का इंफ्लेमेशन होता है। चलिए, नीचे विस्तार से जानते हैं कि होंठ क्यों फटते हैं।

  • बार-बार होंठों पर थूक लगाना या जीभ फेरना।
  • होंठों की सूखी परत को छीलना।
  • गर्म या शुष्क हवाओं के लगातार संपर्क में आना।कुछ दवाइयों के रिएक्शन के कारण।
  • धूम्रपान करना।
  • प्रदूषण की वजह से।
  • धूप में ज्यादा देर तक रहना।
  • होंठों पर लिप बाम लगाए बिना सूखे व ठंडे मौसम में जाना।
  • शरीर में पानी की कमी के कारण, खासकर सर्दियों में।
  • विटामिन सी या बी 12 की कमी के कारण।
  • सोरायसिस (Psoriasis-एक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या) के कारण।

होंठ फटने के लक्षण – Symptoms of Cracked Lips in Hindi

होंठ फटने के लक्षण आम ही होते हैं, जो आसानी से दिख जाते हैं। इसके लक्षण कुछ इस तरह के हो सकते हैं:

  • होंठों का सूखना।
  • बार-बार होंठों पर परत व सूखी पपड़ी का बनना।
  • होंठों की त्वचा पर दरार का एहसास होना।
  • होंठ भीचने पर खून निकलना।
  • कुछ मामलों में होंठों पर सूजन का आना।
  • होंठों पर घाव हो जाना।

फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय – How to Treat Cracked Lips in Hindi

फटे होंठों के उपाय करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतर सामग्रियां लोगों के घर में ही मौजूद होती हैं। दरअसल, फटे लिप्स के लिए उपाय के रूप में नमी प्रदान करने वाली चीजें (एमोलिएंट) का इस्तेमाल काफी होता है। इसके अलावा, अच्छा मॉइस्चराइजर भी फटे लिप्स के लिए उपाय के रूप में काम कर सकता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध में भी की गई है। एमोलिएंट और मॉइस्चराइजर की तरह घर में मौजूद कई सामग्रियां काम कर सकती हैं। इसी के आधार पर हम नीचे फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं।

1. नारियल का तेल

सामग्री :

  • नारियल का तेल

विधि :

  • नारियल के तेल को दिन में तीन-चार बार होंठों पर लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

घर में फटे हुए होंठों का इलाज करने के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। यह होंठों को मुलायम और नम बनाए रखने का काम कर सकता है। नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसी वजह से इसका उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में सालों से लोग करते आ रहे हैं। यह फटे होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उस पर हुए घाव को भी कम करने में मदद कर सकता है।

2. शहद और वैसलीन

सामग्री :

  • शहद
  • वैसलीन

विधि :

  • एक बाउल में दोनों सामग्रियों को मिला लें।
  • अब इसकी एक पतली-सी परत होंठों पर लगाएं।
  • इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर भीगे टिशू् पेपर या साफ भीगे कपड़े से पोंछ लें।
  • इसे हफ्ते भर रोजाना कम से कम एक बार जरूर लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

फटे होंठों के घरेलू उपाय करने के लिए शहद का उपयोग भी किया जा सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और घाव भरने वाले हीलिंग गुण होते हैं, जो होंठ फटने के कारण होने वाले घाव को भरने का काम कर सकता है। यह त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने में भी मदद कर सकता है।

इतना ही नहीं, शहद त्वचा को हुमेक्टैंट (Humectant) यानी नमी को बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है। इसी वजह से शहद का उपयोग होंठ के लिए बनाए जाने वाले ऑइंटमेंट में भी किया जाता है। वहीं, वैसलीन (पेट्रोलियम जेली) रूखी त्वचा या रूखे होंठों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाए रख सकती है। जब इन दोनों सामग्रियों को मिलाया जाता है, तो फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय बन सकता है।

3. एलोवेरा

सामग्री :

  • एक एलोवेरा का पत्ता

विधि :

  • एलोवेरा के पत्ते को साइड से काटें।
  • अब उसके अंदर के जेल को निकालकर एयर टाइट जार में रख लें।
  • फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले इसे होंठों पर लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह उठते ही होंठों को ठंडे पानी से धो लें।
  • चाहें तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है:

लेख के शुरुआत में हमने बताया है कि फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। ऐसे में एलोवेरा का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध के मुताबिक एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स (Mucopolysaccharides – शुगर अणु) होता है। यह मॉलिक्यूल त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता हैं। साथ ही इसका हीलिंग प्रभाव होंठों पर हुए घाव से राहत दिला सकता है। इसी वजह से एलोवेरा को फटे हुए होंठों का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता है।

4. शुगर स्क्रब

सामग्री :

  • एक चम्मच भूरी या सफेद चीनी
  • कुछ बूंद ऑलिव ऑयल
  • आधा चम्मच शहद

विधि :

  • चीनी, जैतून तेल और शहद मिला लें।
  • इसे मिलाते समय ध्यान रहे कि चीनी घुले नहीं।
  • अब फटे होंठों के घरेलू उपाय के लिए इसे लगाएं।
  • फिर इस मिक्सचर से होंठों को सर्कुलर मोशन में कुछ देर तक स्क्रब करें।
  • स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें।
  • इस स्क्रब को हर दूसरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएटर होती है, जो फटे होंठों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकती है। इससे स्क्रब करने से होंठ की रूखी व परतदार त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मिक्स किया गया शहद त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए जाना जाता है। साथ ही ऑलिव ऑयल में मौजूद ओलिक एसिड त्वचा के अंदर पहुंचकर उसे नम बनाए रखने में सहायता कर सकता है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया यह स्क्रब होंठ फटने के घरेलू उपाय के रूप में बेहतरीन काम कर सकता है।

5. गुलाब की पंखुड़ियां

सामग्री :

  • पांच से छह गुलाब की पंखुड़ियां
  • एक चौथाई कप कच्चा दूध

विधि :

  • दूध में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर दो से तीन घंटों के लिए छोड़ दें।
  • फिर पंखुड़ियों को अच्छी तरह दूध में मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए हर रोज इसे एक या दो बार लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

लेख के शुरुआत में हम बता चुके हैं कि फटे होंठ की समस्या बढ़ने पर चेलाइटिस (एक तरह का इंफ्लेमेशन) हो जाता है, जिसे ठीक करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की जरूरत होती है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग लाभदायक हो सकता है। इन पंखुड़ियों के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है। फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल को लेकर इसके अन्य गुणों पर अभी अधिक शोध की जरूरत है।

6. खीरा

सामग्री :

  • तीन से चार स्लाइस खीरा

विधि :

  • खीरे की स्लाइस काटकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसे हटाकर अपने होंठों को साफ कर लें।
  • खीरे को लगाने के साथ ही इसे डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है :

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का एक लक्षण सूखे हुए होंठ भी हैं)। इस स्थिति में खीरा का उपयोग करके होंठ को सूखने से बचाया जा सकता है। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जिस कारण इसका उपयोग डिहाइड्रेशन के कारण हुई फटे होंठ की समस्या को कम करने में किया जा सकता है। इतना ही नहीं, खीरा त्वचा को मॉइस्चराइजिंग प्रभाव भी होता है, जो होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह इनकी नमी को भी बरकरार रखने में सहायक हो सकता है।

7. शिया बटर

सामग्री :

  • शिया बटर

विधि :

  • रात को सोने से पहले शिया बटर को अपने फटे होंठ पर लगाएं।
  • रोजाना इसका उपयोग किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

हम ऊपर भी बता चुके हैं कि होंठ फटने के कारण में सूरज की हानिकारक किरणें भी शामिल हैं। शिया बटर में सन स्क्रीनिंग गुण होता है, जो सूरज से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, शिया बटर एक प्राकृतिक एमोलिएंट और मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाए रख सकता है। इसी वजह से शिया बटर का उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है।

8. बादाम का तेल

सामग्री :

  • थोड़ा-सा बादाम का तेल

विधि :

  • फटे होंठों का इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले होंठों पर बादाम का तेल लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

होंठ फटने का घरेलू इलाज करने के लिए बादाम तेल का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि बादाम के तेल में एमोलिएंट गुण होता है, जो त्वचा को अंदर तक नमी को पहुंचाकर होंठों को कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही बादाम तेल में त्वचा की रंगत निखारने की क्षमता होती है, जो गहरे काले होंठों को गुलाबी बना सकता है।

9. हल्दी

सामग्री :

  • आधा चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच मलाई

विधि :

  • हल्दी और मलाई को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे होंठों पर लगाएं और सूखने के बाद साफ, नर्म व गीले तौलिए से पोंछ लें।
  • फटे होंठों का इलाज करने के लिए रोज रात को इस पैक को लगा सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है :

फटे होंठ की समस्या बढ़ने पर होंठों की परत से खून निकलने और घाव बनने लग जाते हैं। ऐसे में होंठ फटने के घरेलू उपाय करने के लिए हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें वूंड हीलिंग गुण होता है, जो घाव को जल्दी भरने में सहायक हो सकता है (14)। इसके अलावा, मलाई का क्रीमी टेक्स्चर होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। अगर किसी को हल्दी से एलर्जी जय तो वह इस नुस्खे का उपयोग न करे।

10. बीसवैक्स

सामग्री :

  • बीसवैक्स

विधि :

  • सोने से पहले बीसवैक्स को अपने होंठों पर लगाएं।
  • इस प्रक्रिया को फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए रोजाना रात को दोहराया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

बीसवैक्स का उपयोग कई कॉस्मेटिक्स को बनाने में किया जाता है, जिसमें लिपस्टिक और लिपबाम भी शामिल हैं। इसी वजह से फटे होंठों के घरेलू उपाय के लिए भी बीसवैक्स का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि इसमें हाइड्रोकार्बन, फ्री फैटी एसिड जैसे कई ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार बीसवैक्स से होंठ फटने का उपचार किया जा सकता है।

फटे होंठों से बचने के कुछ और उपाय

अगर आप चाहते हैं कि होंठ हर मौसम में गुलाबी और मुलायम बने रहें, तो नीचे बताई जा रही बातों का ध्यान रखें।

  • पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
  • होंठों को दांतों से न काटें।
  • केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का उपयोग करने से बचें।
  • धूम्रपान न करें।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों को बचाए रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहें और होंठ सूखे नहीं।

सर्दियों में फटे होंठों के लिए करें

दिन में कई बार और सोने से पहले जलन रहित लिप बाम (या लिप मॉइस्चराइजर) लगाएं। यदि आपके होंठ बहुत सूखे और फटे हुए हैं, तो सफेद पेट्रोलियम जेली जैसे गाढ़े मलहम का प्रयोग करें। मोम या तेल की तुलना में मलहम पानी में अधिक समय तक रहता है। बाहर जाने से पहले एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला गैर-परेशान न करने वाला लिप बाम लगाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. फटे होंठों को ठीक होने में कितना समय लगता है?

फटे होंठ की समस्या को पूरी तरह से ठीक होने में एक से दो हफ्ते लग सकते हैं।

2. फटे होंठों का इलाज जल्दी कैसे किया जा सकता है?

फटे हुए होंठों का इलाज जल्दी करने के लिए रोजाना ऊपर लेख में बताए गए फटे होंठों के घरेलू उपाय को करें।

3. बच्चों के लिप्स फटने पर क्या करें?

बच्चों के फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है।

4. क्या फटे होंठ किसी बीमारी का संकेत हैं?

नहीं, फटे होंठ मौसम में बदलाव, हमारी जीवनशैली या शरीर में पानी की कमी से सकते हैं। इसके अलावा, हमने ऊपर पहले ही जानकारी दे दी है कि यह सोरायसिस का भी लक्षण हो सकता है।

5. फटे होंठ की समस्या किस वायरस के कारण होती है?

होंठ फटने की समस्या किसी वायरस के कारण नहीं होती है। होंठ फटने के क्या कारण हैं, इस बारे में लेख में ऊपर बताया गया है। इन्हें आप ऊपर विस्तार से पढ़ सकते हैं।

6. होंठ अक्सर सर्दियों में ही क्यों फटते हैं?

सर्दियों की सर्द और शुष्क हवा होंठों की नमी को कम कर देती हैं। इसी वजह से सर्दियों में होंठ ज्यादा फटने लगते हैं।

Tags: 10 home remedies for chapped lips5 मिनिट में काले होठों को गुलाबी और सूंदर बनाये7 tips from dermatologists to heal dry cracked lipsBeauty Tips:प्राकृतिक तौर पर गुलाबी होठ पाने के लिए घर परHomemade Lip Balm for soft & pink lipsHomemade Lip Balm: सर्दियों में फटे होठों से राहत पाने के लिएHow to make lip balm at home naturally Homemade lip balm without beeswax How to make lip balm at home with beetroot Lip Balm How to make lip balm with VaselineIf you want to make lips soft and pink then make natural lip balm at homemake this Homemade Lip Balm at homemake this Homemade Lip Balm at home you will get many benefitsTo get pink and soft lips in winteryou will get many benefitsकाले होंठों को बनाए गुलाबी और खूबसूरतक्या होंठ गुलाबी करने की कोई दवा या क्रीम है?चुकंदर का लिप बाम लगाने से क्या होता हैफटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपायफटे होंठों के लिए घरेलू उपाय – How to Treat Cracked Lips in Hindiफटे होठों से कैसे जल्दी छुटकारा पाएं - घर पर होठों की देखभालमिलेंगे बहुत सारे फायदेसर्दियों में गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये Homemade Lip Balmसूखे फटे होंठों को ठीक करने के लिए त्वचा विशेषज्ञों के 7 सुझावसॉफ्ट और ग्लॉसी लिप्स के लिए घर पर बनाएं लिप ग्लॉसहोंठ फटने के कारण और जोखिम कारक – Causes and Risk Factors of Cracked Lips in Hindiहोंठ फटने के लक्षण – Symptoms of Cracked Lips in Hindiहोंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाना है तो घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम
Plugin Install : Subscribe Push Notification need OneSignal plugin to be installed.
ADVERTISEMENT
admin

admin

Related Posts

बालों को घना करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है करीपत्ता, बालों के लिए करी पत्ते के फायदे और उपयोग

बालों को घना करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है करीपत्ता, बालों के लिए करी पत्ते के फायदे और उपयोग

by admin
November 13, 2023
0

दुनिया भर में कई जड़ी-बूटियां और प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। बेशक, हम इनका इस्तेमाल वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन इनके कई गुणों से अनजान हैं।...

पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के 3 सबसे बड़े कारण जो पिता बनने में बनते हैं रुकावट, जानिए इनफर्टिलिटी के एक्सपर्ट से इसका उपचार

पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के 3 सबसे बड़े कारण जो पिता बनने में बनते हैं रुकावट, जानिए इनफर्टिलिटी के एक्सपर्ट से इसका उपचार

by admin
November 13, 2023
0

शुक्राणु की कमी (lack of sperm): इसे पुराने ज़माने से चली आ रही परेशानी कहें या आधुनिक जीवन शैली की वजह से आया विकार, पुरुषों में...

पेशाब के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलना है तो इन जड़ी-बूटियां का रोजाना इस तरह से सेवन करें

पेशाब के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलना है तो इन जड़ी-बूटियां का रोजाना इस तरह से सेवन करें

by admin
November 5, 2023
0

हम शरीर में कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति के बिना जीवित नहीं रह सकते क्योंकि यह शरीर के कई अहम कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक...

High BP का प्राचीन आयुर्वेदिक रामवाण घरेलू उपाय। आईएसकेडी मेडीफिट। हाई बीपी का आयुर्वेदिक उपाय

High BP का प्राचीन आयुर्वेदिक रामवाण घरेलू उपाय। आईएसकेडी मेडीफिट। हाई बीपी का आयुर्वेदिक उपाय

by admin
June 4, 2023
0

  https://youtu.be/losBz9kTRF4  

लाल भिंडी खाने के फायदे, कुमकुम भिंडी खाने के अलग हैं फायदे, रोग निदान के लिए दवा का भंडार है लाल भिंडी

लाल भिंडी खाने के फायदे, कुमकुम भिंडी खाने के अलग हैं फायदे, रोग निदान के लिए दवा का भंडार है लाल भिंडी

by admin
May 29, 2023
0

भारत एक कृषि प्रधान देश है. ऐसे में अगर आप सही ढंग से और सही फसल की खेती का चुनाव करते हैं तो आपको एक अच्छा...

रक्त शोधन करके शरीर की सुंदरता बढ़ाती हैं ये प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

रक्त शोधन (Blood Purifying) करके शरीर की सुंदरता बढ़ाती हैं ये प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

by admin
May 28, 2023
0

ब्लड यानी रक्त शरीर में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तरल पदार्थ (फ्लूइड) है, जो शरीर की प्रणालियों को रेगुलेट करने में मदद करता है। यह शरीर के...

Next Post
चक्र फूल (स्‍टार ऐनिस) क्या है और चक्र फूल के क्या आयुर्वेदिक फायदे हैं, चक्र फूल का उपयोग और चक्र फूल की अन्य जानकारी

चक्र फूल (स्‍टार ऐनिस) क्या है और चक्र फूल के क्या आयुर्वेदिक फायदे हैं, चक्र फूल का उपयोग और चक्र फूल की अन्य जानकारी

पेशाब के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलना है तो इन जड़ी-बूटियां का रोजाना इस तरह से सेवन करें

पेशाब के जरिए बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलना है तो इन जड़ी-बूटियां का रोजाना इस तरह से सेवन करें

सीओपीडी की समस्या के लक्षण, सीओपीडी की समस्या का उपचार और सीओपीडी की समस्या की रोकथाम

सीओपीडी की समस्या के लक्षण, सीओपीडी की समस्या का उपचार और सीओपीडी की समस्या की रोकथाम

Discussion about this post

CATEGORIES

  • Allopathic
  • Homeopathic
  • ISKD Ayurveda
  • ISKD Remedies
  • Lifestyle
  • Unani/Hamdard

RECOMMENDED

महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान होने वाले भारी रक्तस्राव के लिए होम्योपैथिक दवाइयां
Homeopathic

महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान होने वाले भारी रक्तस्राव के लिए होम्योपैथिक दवाइयां

September 2, 2023
सितोपलादि चूर्ण के फायदे, सितोपलादि चूर्ण के नुकसान, सितोपलादि चूर्ण का उपयोग, सेसितोपलादि चूर्ण के वन और सितोपलादि चूर्ण के दुष्प्रभाव, सितोपलादि चूर्ण बनाने की विधि
ISKD Ayurveda

सितोपलादि चूर्ण के फायदे, सितोपलादि चूर्ण के नुकसान, सितोपलादि चूर्ण का उपयोग, सेसितोपलादि चूर्ण के वन और सितोपलादि चूर्ण के दुष्प्रभाव, सितोपलादि चूर्ण बनाने की विधि

November 20, 2022
ADVERTISEMENT
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda

© 2021 ISKD Medifit

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard

© 2021 ISKD Medifit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In