ADVERTISEMENT
  • Home
  • About Us
  • Join Us
  • Contact Us
  • Login
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home ISKD Ayurveda

99% नहीं जानते सफेद मूसली के ये फायदे, सफेद मूसली का उपयोग और सफेद मूसली खाने के नुकसान

99% do not know these benefits of white musli, uses of white musli and disadvantages of eating white musli

in ISKD Ayurveda
सफेद मूसली के फायदे, सफेद मूसली का उपयोग और सफेद मूसली खाने के नुकसान

सफेद मूसली के फायदे, सफेद मूसली का उपयोग और सफेद मूसली खाने के नुकसान

Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

भारत में वर्षाें से प्राचीन आयुर्वेदिक और हर्बल चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भले ही आज कई लोग अंग्रेजी दवाओं और इलाज पर निर्भर हों, फिर भी कभी न कभी आयुर्वेद का सहारा जरूर लेते हैं। प्राचीन आयुर्वेद में कई प्रकार की जड़ी बूटियां हैं और उन्हीं में से एक है सफेद मूसली पौधा। आयुर्वेद में सफेद मूसली का प्रयोग सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें पाए जाने वाले गुण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते है। आईएसकेडी मेडीफिट (ISKD Medifit) के इस लेख के माध्यम से प्राचीन आयुर्वेदाचार्य श्री ब्रह्मस्वरूप सिंह बताएँगे कि सफेद मूसली खाने से स्वास्थ्य को किस तरह से आपको फायदे मिल सकते हैं।

सफेद मूसली क्या है? – What is Safed Musli in Hindi

Related articles

सेहत के लिए वरदान है काला आलू , कौन सा आलू सबसे स्वादिस्ट होता है ? शुगर के मरीजों के लिए खास है काला आलू, काला आलू दूर कर रहा है खून की कमी

अमरबेल क्या है, शरीर के लिए अमरबेल के हैं हजारों ज़बरदस्त फायदे, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं अमरबेल

सफेद मूसली (safed musli) एक ऐसी शक्तिवर्धक जड़ी-बूटी है जिसका मुख्य इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किया जाता है। सफेद मूसली के फायदे (safed musli ke fayde) सिर्फ सेक्स क्षमता बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह गठिया, डायबिटीज, यूटीआई आदि बीमारियों को दूर करने में भी उपयोगी है। सफेद मूसली का उपयोग आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में प्रमुखता से किया जाता है।

सफेद मूसली (safed musli in hindi) आमतौर पर बरसात के मौसमों में जंगलों में अपने आप उगती है लेकिन इसकी उपयोगिता को देखते हुए अब पूरे देश में सफेद मूसली की खेती की जाती है। इसके औषधीय गुणों को देखते हुए अब बाज़ार में सफेद मूसली के पाउडर और कैप्सूल भी मिलने लगे हैं। सेक्स संबंधी समस्याओं में यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है और कुछ जगहों पर इसे “हर्बल वियाग्रा”  के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि अभी भी सफेद मूसली के फायदों (safed musli ke fayde) और नुकसान से जुड़े पर्याप्त चिकित्सकीय प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

सफेद मूसली में पाए जाने वाले पोषक तत्व :

आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली (safed musli) की जड़ें सबसे ज्यादा गुणकारी होती हैं। ये जड़ें विटामिन और खनिजों का भंडार हैं। सफेद मूसली की जड़ों के अलावा इनके बीजों का इस्तेमाल भी प्रमुखता से किया जाता है। इन जड़ों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, सैपोनिंस जैसे पोषक तत्व और कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि खनिज प्रमुखता से पाए जाते हैं।

सफेद मूसली शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर कर सकती है। साथ ही डिलीवरी के बाद महिलाओं को होने वाली समस्याओं में आयुर्वेदिक औषधि का काम कर सकत है और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभदायक है। इसे वैकल्पिक ‘वियाग्रा’ भी माना जाता है। इसमें 25 से अधिक अल्कलॉइड, विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, स्टेरॉयड, सैपोनिन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फिनोल, रेजिन, म्यूसिलेज और पॉलीसैकराइड्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। माना जाता है कि सफेद मूसली का प्रयोग डायरिया, पेचिश व ल्यूकोरिया आदि को कम करने में भी किया जा सकता है।

पोषक तत्व मात्रा
कार्बोहाइड्रेट 35 से 45 प्रतिशत
प्रोटीन 5 से10 प्रतिशत
फाइबर 25 से 35 प्रतिशत
सैपोनिन्स 2 से 6 प्रतिशत
एल्कलॉइड 15 से 25 प्रतिशत

सफेद मूसली के औषधीय गुण :

सफेद मूसली की गांठ वाली जड़ें और बीजों का इस्तेमाल औषधि के रुप में सबसे ज्यादा किया जाता है। आमतौर पर सफेद मूसली का उपयोग सेक्स संबंधी समस्याओं के लिए अधिक होता है लेकिन इसके अलावा सफेद मूसली का इस्तेमाल आर्थराइटिस, कैंसर, मधुमेह (डायबिटीज),नपुंसकता आदि रोगों के इलाज में और शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी प्रमुखता से किया जाता है। कमजोरी दूर करने की यह सबसे प्रचलित आयुर्वेदिक औषधि है। जानवरों पर किये एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं साथ ही यह सेक्स संबंधी गतिविधि को बढ़ाती है और टेस्टोस्टेरोन जैसे प्रभाव वाले सेक्स हार्मोन का स्तर बढ़ाती है।

सफेद मूसली खाने की विधि (how to take safed musli) :

सफेद मूसली के फायदे (safed musli ke fayde) के बारे में जानकारियां तो आसानी से उपलब्ध हैं लेकिन सफेद मूसली खाने की विधि के बारे में ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। अधिकांश लोग यह जानना चाहते हैं कि सफेद मूसली कैसे खाएं?

इस बात का ध्यान रखें कि सेवन से पहले सफेद मूसली की खुराक (safed musli dosage) के बारे में जानना बेहद ज़रुरी है क्योंकि गलत या ज्यादा खुराक का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही सफेद मूसली (safed musli) का सेवन करें। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में सफेद मूसली के सेवन के लिए मुख्य रुप से मूसली चूर्ण या मूसली पाउडर और मूसली पाक का इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य रुप से सफेद मूसली को दूध के साथ खाने की सलाह दी जाती है।

आमतौर पर सफेद मूसली की सामान्य खुराक निम्नलिखित है:

सफेद मूसली चूर्ण : 1-2 ग्राम दिन में दो बार

सफेद मूसली कैप्सूल : 1-2 कैप्सूल दिन में दो बार

मूसली पाक : आधा-आधा चम्मच दिन में दो बार

हालांकि इसकी खुराक व्यक्ति की उम्र, लिंग और रोग के आधार पर तय की जाती है इसलिए चिकित्सक द्वारा निर्धारित खुराक के अनुसार ही सेवन करें। इस लेख में सफेद मूसली के फायदे, नुकसान और खुराक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

1- सेक्स पावर बढ़ाने में उपयोगी (Safed musli for sex stamina) :

आप किसी से भी सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits) के बारे में बात करेंगे तो वो आपको झट से यही बतायेगा कि सफेद मूसली यौन शक्ति बढ़ाती है वहीं कुछ लोग तो इसका इस्तेमाल हर्बल वियाग्रा के तौर पर करते हैं। जानवरों पर किये एक शोध में पाया गया कि  सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) में ऐसे गुण होते हैं जो कामोत्तेजना बढ़ाने के साथ साथ टेस्टोस्टेरोन जैसे प्रभाव वाले सेक्स हार्मोन का स्तर बढ़ा सकते हैं। इसलिए सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए सफ़ेद मूसली का उपयोग करना सही है।

खुराक और सेवन की विधि : यौन शक्ति बढ़ाने के लिए आधा चम्मच मूसली पाउडर को गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार खाना खाने के बाद लें।

2- शीघ्रपतन रोकने में उपयोगी (safed musli for premature ejaculation) :

खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से अधिकांश लोग शीघ्रपतन की समस्या से ग्रसित रहते हैं। कई लोग संकोच के कारण डॉक्टर के पास भी नहीं जाते हैं और इंटरनेट पर शीघ्रपतन रोकने के उपाय खोजते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए सफेद मूसली (safed musli) एक कारगर औषधि है। इसे आप शीघ्रपतन की दवा के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

खुराक और सेवन की विधि : आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) में बराबर मात्रा में  मिश्री मिलाकर दूध के साथ दिन में दो बार खाने के बाद लें।

3- इरेक्टाइल डिसफंक्शन (safed musli for erectile dysfunction) :

सेक्स के दौरान लिंग में उत्तेजना या तनाव की कमी होना इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या कहलाती है। स्ट्रेस, डिप्रेशन या किसी दीर्घकालिक बीमारी की वजह से यह समस्या किसी को भी हो सकती है। सफेद मूसली सेक्स की इच्छा को बढ़ाती है साथ ही यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को भी ठीक करने में मदद करती है। अक्सर डायबिटीज या अन्य किसी बीमारी के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में सफ़ेद मूसली के सेवन से आप इस खतरे को प्रभावी तरीके से रोक सकते हैं।

खुराक और सेवन की विधि :  सफेद मूसली के कैप्सूल आज कल बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हैं। 1-1 कैप्सूल सुबह शाम पानी या दूध के साथ सेवन करें।

4- नपुंसकता से बचाव (safed musli for impotence) :

शोध के अनुसार सफेद मूसली वीर्य का उत्पादन बढ़ाती है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाती है। ऐसा माना जाता है कि इसके नियमित सेवन से नपुंसकता के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कौंच के बीज के साथ सफेद मूसली का सेवन नपुंसकता के इलाज में काफी उपयोगी माना जाता है।

बांझपन और नपुंसकता जैसी समस्या से बचाने में भी सफेद मूसली प्रभावी औषधि की तरह काम कर सकती है। वहीं, अगर कोई इस समस्या से ग्रस्त है, तो उसे कुछ हद तक लाभ हो सकता है। कई वैज्ञानिकों ने चूहों पर सफेद मूसली का परीक्षण कर बांझपन और नपुंसकता की समस्या को दूर करने का दावा किया है। उन्होंने इस शोध में पाया कि सफेद मूसली में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही स्पर्म यानी शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर कर सकता है।

खुराक और सेवन की विधि : नपुंसकता दूर करने के लिए एक से डेढ़ चम्मच मूसली पाक को गाय के दूध के साथ दिन में दो बार लें।

5- स्पर्म क्वालिटी में सुधार (safed musli for sperm quality) :

कई विशेषज्ञों का मानना है कि सफेद मूसली शुक्राणुओं की संख्या (स्पर्म काउंट) बढ़ाने में मदद करती है , हालांकि इसके वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलते हैं। लेकिन यह बात पूरी तरह सच है कि सफेद मूसली के सेवन से स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार होता है और इससे शुक्राणुओं की गतिशीलता बढ़ती है जिससे शुक्राणु पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।

खुराक और सेवन की विधि : स्पर्म की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए आधा चम्मच मूसली पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर रोजाना सुबह-शाम सेवन करें।

6- स्वप्नदोष की कमजोरी दूर करने में सहायक (safed musli for nightfall) :

स्वप्नदोष एक आम समस्या है और इसके होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। अगर आप ‘स्वप्नदोष की आयुर्वेदिक दवा’ खोज रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद मूसली के सेवन से स्वप्नदोष की समस्या पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ता है लेकिन यह स्वपनदोष के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बहुत ही लाभकारी है। अगर आप भी बार बार स्वप्नदोष होने की वजह से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो सफेद मूसली का सेवन ज़रुर करें।

खुराक और सेवन की विधि : आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) को गुनगुने दूध के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने के बाद लें। इससे स्वप्नदोष के बाद होने वाली कमजोरी जल्दी दूर होती है।

7- बॉडी बिल्डिंग (safed musli for bodybuilding) :

सेक्स क्षमता बढ़ाने के अलावा शरीर की ताकत बढ़ाना, सफेद मूसली के प्रमुख फायदों (safed musli ke fayde in hindi) में शामिल है। यही वजह है कि आज के समय में अधिकांश जिम जाने वाले लड़के बॉडी बिल्डिंग के लिए सफेद मूसली को सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी शारीरिक रुप से कमजोर हैं या थोड़ी सी मेहनत करने के बाद थक जाते हैं तो सफेद मूसली आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

खुराक और सेवन की विधि : सफेद मूसली के 1-1 कैप्सूल का सेवन सुबह और शाम को दूध या पानी के साथ करें।

8- इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक (safed musli for immune system) :

सफेद मूसली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है जिससे सर्दी-जुकाम समेत कई तरह की संक्रामक बीमारियों से आपका बचाव होता है। अगर आप बार बार सर्दी-जुकाम या फ्लू के शिकार हो रहे हैं तो ऐसे में इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए सफेद मूसली का सेवन करें और स्वस्थ रहें।

अक्सर बीमार रहना और जल्दी ठीक न होना कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की ओर इशारा करता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सफेद मूसली का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इसकी पुष्टि करने के लिए डॉक्टरों ने मछलियों पर प्रयोग किया था। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर इस शोध पेपर के अनुसार, सफेद मूसली का उपयोग करने से मछलियों में प्रतिरक्षा संबंधी जीन बूस्ट हुए थे। इसके अलावा, यह शरीर में ऊर्जा का संचार करने में भी फायदेमंद हो सकती है। इस शोध के अंत में यह भी कहा गया है कि सफेद मूसली किन कंपाउंड के चलते इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करत है, उस पर और अध्ययन की जरूरत है।

खुराक और सेवन की विधि : आधा चम्मच मूसली पाक को एक चम्मच शहद या एक गिलास दूध के साथ सुबह शाम लें।

9- वजन घटाने में सहायक (Safed musli for weight loss) :

यह सच है कि सफेद मूसली (safed musli in hindi) शारीरिक शक्ति को बढ़ाती है और ताकत बढ़ाने वाली कोई भी आयुर्वेदिक औषधि शरीर के वजन को भी बढ़ाती है। यही कारण है कि सफेद मूसली का दूध के साथ सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यदि आप इसे गर्म पानी के साथ पियें तो यह वजन कम करने में मदद करती है। इसलिए अगर आप मोटापे या बढ़ते वजन से परेशान हैं तो गर्म पानी के साथ सफेद मूसली का सेवन करें।

शरीर का औसत से कम वजन कमजाेरी का कारण बन सकता है। वहीं, सफेद मूसली का उपयोग वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। चूहों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि सफेद मूसली का अर्क वजन बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है। जब इसकी जड़ों के एथेनोलिक अर्क का उपयोग चूहों पर किया गया, तो प्रजनन अंगों पर सकारात्मक असर पाया गया। साथ ही शोध में पता चला कि एथेनोलिक अर्क वजन बढ़ाने में भी फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल, इस संबंध में और अध्ययन किया जाना बाकी है।

खुराक और सेवन की विधि : आधा चम्मच मूसली पाउडर को गर्म पानी के साथ वर्कआउट करने के कुछ देर बाद लें। ध्यान रखें कि अगर आप वजन घटाने के लिए सफेद मूसली का सेवन कर रहे हैं तो दूध के साथ इसके सेवन से परहेज करें क्योंकि उससे वजन बढ़ सकता है।

बढ़ता वजन और मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इस समस्या को सफेद मूसली के उपयोग से दूर किया जा सकता हैं। जी हां, सफेद मूसली जहां एक ओर कई शारीरिक समस्याओं को कम करने में फायदेमंद हो सकती है, वहीं दूसरी ओर कई मामलों में इसका उपयोग वजन को कम करने और मोटापा को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, इसमें एंटीओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला यह गुण मोटापा और बढ़ते वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।

10- मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में सहायक  (Safed musli for UTI) :

पेशाब करते समय तेज जलन होना या बार बार पेशाब होने जैसी समस्याओं से आराम दिलाने में भी सफेद मूसली (safed musli) कारगर है। इसके अलावा जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया या सफेद पानी (Leucorrhea) की समस्या है उनके लिए भी सफेद मूसली बहुत फायदेमंद है। यह ल्यूकोरिया की समस्या को कुछ ही दिनों में ठीक कर देती है।

खुराक और सेवन की विधि : मूत्र संबंधी रोगों से आराम पाने के लिए आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) को गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार लें।

11- आर्थराइटिस में फायदेमंद (safed musli for arthritis) :

उम्र बढ़ने के साथ साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। अपने देश में अधिकांश बुजुर्ग आर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित रहते हैं। सफेद मूसली के सेवन से आर्थराइटिस में होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम मिलता है।

खुराक और सेवन की विधि : आधा चम्मच मूसली पाउडर दूध या पानी के साथ दिन में दो बार खाने के बाद लें।

12- कैंसर से बचाव (Safed musli for cancer prevention):

कई विशेषज्ञों का दावा है कि सफेद मूसली के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावी तरीके से मजबूत करती है जिससे कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने का खतरा कम होता है और कैंसर से बचाव होता है।

खुराक और सेवन की विधि :  कैंसर से बचाव के लिए आधा चम्मच मूसली पाउडर को दूध या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें।

13- एंटीइंफ्लेमेटरी गुण (Anti-inflammatory Properties in Safed Musli) :

सफेद मूसली के गुण में उसके एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव भी शामिल हैं। कई बार पुरानी सूजन तकलीफ का कारण बन सकती है। इस समस्या को कुछ कम करने के लिए सफेद मूसली फायदेमंद हो सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि सफेद मूसली में पाए जाने वाले सैपोनिन में एंटीफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण पुरानी सूजन और इसके कारण होने वाले दर्द के साथ ही गठिया जैसी समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।

14- गर्भावस्था में फायदेमंद सफेद मुसली के गुण (Benefits of Safed Musli during pregnancy) :

गर्भावस्था में कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो मां और होने वाले शिशु के लिए जरूरी है। सफेद मूसली का सेवन भी गर्भावस्था में फायदेमंद हो सकता है। ऐसे समय में इस जड़ी-बूटी का सेवन भ्रूण और मां दोनों के लिए टॉनिक के रूप में काम कर सकता है। इसके अलावा, सफेद मूसली का सेवन करने से प्रसव के दौरान शरीर में कम होने वाले तरल पदार्थ की आशंका से बचा जा सकता है। गर्भावस्था में सफदे मूसली का उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

15- मधुमेह की समस्या को दूर करने के लिए वाइट मूसली के फायदे (Benefits of white museli to overcome the problem of diabetes) :

रक्त में शुगर का स्तर बढ़ना मधुमेह की समस्या का कारण बन सकता है। ऐसी किसी भी तरह की अवस्था से बचने के लिए सफेद मूसली का सहारा लिया जा सकता है। रक्त में मौजूद ग्लुकोज के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सफेद मूसली के लाभ देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित चूहों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि सफेद मूसली के अर्क में एंटी-डायबिटिक व एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। इस गुणों के कारण से मधुमेह की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। साथ ही सफेद मूसली शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की आंशका को भी खत्म करने में मदद कर सकती है। ध्यान रहे कि मधुमेह से ग्रस्त मरीज को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए।

16- तनाव को कम करने के लिए सफेद मूसली के लाभ (Benefits of Safed Musli to reduce stress) :

सफेद मूसली के गुण के कारण इसका उपयोग तनाव को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित चूहों पर किए गए शोध में पाया गया कि सफेद मूसली की जड़ में एंटीस्ट्रेस और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीस्ट्रेस गुण जहां एक ओर तनाव की स्थिति को कम करने में फायदेमंद हो सकता है, वहीं दूसरी ओर इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण का इस्तेमाल ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस के कारण होने वाले विकारों के उपचार के लिए किया जा सकता है।

17- दस्त की समस्या में सफेद मुसली बेनिफिट्स (Safed Musli Benefits in Diarrhea Problem) :

कई बार खराब खान-पान के चलते दस्त की समस्या हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए भी सफेद मूसली फायदेमंद हो सकती है। सफेद मूसली का उपयोग औषधि के रूप में दस्त को ठीक करने के लिए चिकित्सक की सलाह से किया जा सकता है। हालांकि, इसका कौन-सा गुण दस्त को दूर करता है, यह शोध का विषय है।

18- गठिया और जोड़ों के दर्द में सफेद मूसली के लाभ (Benefits of Safed Musli in arthritis and joint pain) :

गठिया व जोड़ों में सूजन से बचने के लिए सफेद मूसली का इस्तेमाल किया जा सकता है। चुहों पर किए गए शोध को एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। इसमें पाया गया कि सफेद मूसली की जड़ों में सैपोनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। सैपोनिन में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिस गुण होते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि एंटीइंफ्लेमेटरी गुण गठिया की सूजन के कारण होने वाले दर्द से बचाने में फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं, इसमें पाया जाने वाला एंटी-अर्थराइटिस गुण इस समस्या में लाभदायक हो सकता है। जिन्हें अर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें सफदे मूसली से कुछ हद तक फायदा हो सकता है।

सफेद मूसली के नुकसान और सावधानियां (safed musli side effects and precautions) :

यह सच है कि सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits in hindi) बहुत ज्यादा हैं लेकिन अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से इसका सेवन कर रहे हैं तो आपको सफेद मूसली के नुकसान (safed musli ke nuksan) झेलने पड़ सकते हैं। हालांकि सफेद मूसली के नुकसान से संबंधित ज्यादा वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं फिर भी कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञ इससे जुड़े नुकसानों के बारे में बताते हैं। आइये जानते हैं:

1- भूख में कमी :

अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में सफेद मूसली का सेवन कर रहे हैं तो यह आपकी भूख को कम कर सकती है। इसलिए डॉक्टर द्वारा बताई खुराक के अनुसार ही सेवन करें। अगर इसके सेवन के दौरान भूख में कमी महसूस हो तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लें।

2- कफ में बढ़ोतरी :

सफेद मूसली की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर में कफ को बढ़ाती है। इसलिए अगर आप कफ से जुड़ी समस्याओं से पहले से ही पीड़ित हैं तो सफेद मूसली के सेवन से परहेज करें या चिकित्सक की देखरेख में ही सफेद मूसली सेवन करें।

3- गर्भावस्था एवं स्तनपान :

इस बात के पर्याप्त प्रमाण मौजूद नहीं है कि सफेद मूसली का गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सेवन सुरक्षित है या नहीं, इसलिए इस दौरान सफेद मूसली के सेवन से परहेज करें। अगर आप इसका सेवन करना चाहती हैं तो स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार करें।

4- पाचन तंत्र पर प्रभाव :

अगर आपकी पाचन क्षमता कमजोर है तो सफेद मूसली (safed musli in hindi) की कम मात्रा का सेवन करें क्योंकि यह देरी से पचती है जिसकी वजह से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप दिन में एक बार सिर्फ आधा चम्मच सफेद मूसली चूर्ण (safed musli powder) का ही सेवन करें।

3 सबसे अच्छे सफेद मूसली ब्रांड – Best Safed Musli Brands in Hindi

बाजार में कई प्रकार के मूसली ब्रांड उपलब्ध हैं। उन्हीं में से कुछ अच्छे ब्रांड्स के बारे में हम यहां बता रहे हैं। यहां सफेद मूसली की कीमत का पता भी आपको चल जाएगा।

1. व्यास सफेद मूसली चूर्ण

 

Diameter white musli powderSave

यह एक विश्वसनीय ब्रांड है। इसका निर्माण करने वाली कंपनी के अनुसार यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक है। साथ ही नुकसान से रहित भी है।

2. डाबर लघु मूसली पाक ग्रेनिल

 

Dabur Small Muesli Pak GranilSave

ऊपर दिए ब्रांड जैसे ही यह भी एक विश्वसनीय ब्रांड है। निर्माता कंपनी के अनुसार, इसे शुद्ध रूप से प्राकृतिक मूसली से बनाया गया है। यह कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकती है।

3. अत्तर आयुर्वेद शुद्ध सफेद मूसली चूर्ण

 

Attar Ayurveda Pure White Musli ChurnaSave

अत्तर आयुर्वेद शुद्ध सफेद मूसली चूर्ण बाजार में तेजी से बिकने वाला अच्छा प्रोडक्ट है। कंपनी के अनुसार, यह प्राकृतिक रूप से शरीर की ताकत बढ़ाने वाली एक जड़ी-बूटी है और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं में मदद करती है। साथ ही जीवन शक्ति प्रदान करने, शरीर निर्माण और ताकत बढ़ाने में भी फायदेमंद हो सकती है। इसका उपयोग दिन में दो बार दूध के साथ कर सकते हैं।

अकसर पूछे जाने वाले सवाल

क्या हम सफेद मूसली को बॉडी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?

जी हां, सफेद मूसली को बॉडी बनाने के लिए खा सकते हैं। यह मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर या जिम ट्रेनर से जरूर बात कर लें।

सफेद मूसली कैप्सूल और पाउडर, दोनों में क्या बेहतर है?

सफेद मूसली कैप्सूल और पाउडर और कैप्सूल दोनों ही सही हैं, लेकिन आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं कि आपके शरीर के लिए क्या बेहतर रहेगा।

क्या सफेद मूसली और अश्वगंधा को साथ में ले सकते हैं?

आप इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं, क्योंकि जैसा कि हमने आपको बताया कि यह व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करता है कि उसके लिए क्या योग्य है।

सफेद मूसली खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

इसे खाने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो इसका कैप्सूल खा सकते हैं या फिर दूध व शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे खाना पसंद करेंगे।

क्या सफेद मूसली बच्चों के लिए सुरक्षित है?

जी हां, बच्चों को सफेद मूसली का सेवन कराया जा सकता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फिर भी बच्चों को सफेद मूसली देने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर करना चाहिए।

क्या सफेद मूसली और दूध साथ में ले सकते हैं?

हां, सफेद मूसली चूर्ण को दूध के साथ ले सकते हैं।

क्या सफेद  मूसली को खाली पेट लिया जा सकता है?

हां, इसका उपयोग दूध के साथ खाली पेट कर सकते हैं, लेकिन पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

क्या सफेद मूसली और शहद साथ में ले सकते हैं?

हां, सफेद मूसली और शहद दोनों को एक साथ ले सकते हैं।

सफेद मूसली के औषधीय गुण कौन-कौन से हैं?

सफेद मूसली के औषधीय गुण कई सारे हैं। यह एंटी-माइक्रोबियल (बैक्टीरियाओं को पनपने से रोकने वाला), एंटीइन्फ्लेमेटरी (सूजन कम करने में सहायक), एंटीट्यूमर (ट्यूमर या फिर उसके विकास को रोकने वाला) जैसे कई प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। लेख में हमने ऊपर विस्तार से इस बारे में जानकारी दी है।

Tags: 99% do not know these benefits of white musli99% नहीं जानते सफेद मूसली के ये फायदेBenefits of Safed MusliMuesli For Breakfast: नाश्ते में मूसली खाने के अद्भुत फायदेPatanjali Safed Musli Benefits in Hindi – सफ़ेद मूसली के फायदेUses of Safed Musli and Disadvantages of Eating Safed Musliuses of white musli and disadvantages of eating white musliआप बिल्कुल नहीं जानते होंगे सफेद मूसली के ये 7 स्वास्थ्य लाभइम्युनिटी बढ़ाने में सहायक (safed musli for immune system)इरेक्टाइल डिसफंक्शन (safed musli for erectile dysfunction)उपयोग और नुकसानगठिया और जोड़ों के दर्द में सफेद मूसली के लाभ (Benefits of Safed Musli in arthritis and joint pain)गर्भावस्था में फायदेमंद सफेद मुसली के गुण (Benefits of Safed Musli during pregnancy)गुणजानिए इसके सारे फायदेनपुंसकता से बचाव (safed musli for impotence)पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है सफेद मूसली और दूध का सेवनमधुमेह की समस्या को दूर करने के लिए वाइट मूसली के फायदे (Benefits of white museli to overcome the problem of diabetes)मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में सहायक  (Safed musli for UTI)मूसली खाने से क्या फायदा होता है? क्या रोज मूसली खाना अच्छा है? सफेद मूसली का सेवन करने से क्या फायदा होता है? मूसली कब खाना चाहिए?लाभ व नुकसान - Safed Musliवजन घटाने में सहायक (Safed musli for weight loss)शीघ्रपतन रोकने में उपयोगी (safed musli for premature ejaculation)सफेद मूसली का उपयोग और सफेद मूसली खाने के नुकसानसफेद मूसली के फायदेसफ़ेद मूसली के फायदे - जानें इसके बारे में सबसफेद मूसली के फायदे व खाने की विधि | Safed Musli Benefits inसफेद मूसली खाने से आती है गजब की शक्तिसेक्स पावर बढ़ाने में उपयोगी (Safed musli for sex stamina)स्पर्म क्वालिटी में सुधार (safed musli for sperm quality)स्वप्नदोष की कमजोरी दूर करने में सहायक (safed musli for nightfall)
Plugin Install : Subscribe Push Notification need OneSignal plugin to be installed.
ADVERTISEMENT
admin

admin

Related Posts

सेहत के लिए वरदान है काला आलू , कौन सा आलू सबसे स्वादिस्ट होता है ? शुगर के मरीजों के लिए खास है काला आलू, काला आलू दूर कर रहा है खून की कमी

सेहत के लिए वरदान है काला आलू , कौन सा आलू सबसे स्वादिस्ट होता है ? शुगर के मरीजों के लिए खास है काला आलू, काला आलू दूर कर रहा है खून की कमी

by admin
June 2, 2024
0

आप काला आलू से बना व्यंजन खाना चाहते हैं, लेकिन आपको यह बाजार में आसानी से नहीं मिलता। इस बार ठंड के सीजन में यह बलिया...

अमरबेल क्या है, शरीर के लिए अमरबेल के हैं हजारों ज़बरदस्त फायदे, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं अमरबेल

अमरबेल क्या है, शरीर के लिए अमरबेल के हैं हजारों ज़बरदस्त फायदे, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं अमरबेल

by admin
March 2, 2024
0

अमरबेल क्या है (What is Amarbel) अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) एक लता है। आपने इसे कई पेड़ों से लिपटा देखा होगा। यह प्रायः बबूल, बेर आदि पेड़...

लोहबान/लोबान/शल्लकी क्या है? लोहबान का उपयोग किस लिए किया जाता है? लोहबान के अनेक अनसुने फायदे हैं, लोहबान के नुकसान

लोहबान/लोबान/शल्लकी क्या है? लोहबान का उपयोग किस लिए किया जाता है? लोहबान के अनेक अनसुने फायदे हैं, लोहबान के नुकसान

by admin
February 10, 2024
0

परिचय : लोहबान/लोबान क्या है? (What is Lohban in Hindi?) लोहबान को आमतौर पर लोबान भी कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे सुमात्रा स्नोबैल (Sumatra...

सत्यानाशी के फायदे, नया जीवन दे सकते है सत्यानाशी का पौधा, सत्यानाशी के नुकसान, त्वचा की खुजली और रैशेज को दूर करता है सत्यानाशी

सत्यानाशी क्या है, सत्यानाशी के फायदे, नया जीवन दे सकते है सत्यानाशी का पौधा, सत्यानाशी के नुकसान, त्वचा की खुजली और रैशेज को दूर करता है सत्यानाशी

by admin
February 10, 2024
0

सत्यानाशी जैसा नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब-सा लग रहा होगा कि यह क्या चीज है या सत्यानाशी का प्रयोग किन कामों में किया जाता होगा? कुछ...

सर्दियों में काली गाजर खाने के फायदे, काली गाजर का उपयोग और काली गाजर के नुकसान

सर्दियों में काली गाजर खाने के फायदे, काली गाजर का उपयोग और काली गाजर के नुकसान

by admin
February 10, 2024
0

अधिकतर हम बाजार में लाल और नारंगी रंग के ही गाजर देखते हैं, लेकिन गाजर का एक और प्रकार होता है। जी हां, गाजर काली रंग...

स्त्री पुरुष सबसे लिए अश्वगंधा के हैं हजारों फायदे, जानकर हैरान हो जायेंगे आप

स्त्री पुरुष सबके लिए अश्वगंधा के हैं हजारों फायदे, जानकर हैरान हो जायेंगे आप

by admin
February 20, 2024
0

स्त्री पुरुष सबसे लिए अश्वगंधा के हैं हजारों फायदे, जानकर हैरान हो जायेंगे आप अश्वगंधा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। कई अध्ययनों में...

Next Post
लिंग को लंबा, लिंग को मोटा और लिंग को बड़ा करने की होम्योपैथिक दवाएं, अपने लिंग का आकार कैसे बढ़ाएं?

लिंग को लंबा, लिंग को मोटा और लिंग को बड़ा करने की होम्योपैथिक दवाएं, अपने लिंग का आकार कैसे बढ़ाएं?

पेनिस स्ट्रेचिंग : लिंग की लम्बाई और मोटाई बढ़ाने वाली 5 एक्सरसाइज

पेनिस स्ट्रेचिंग : लिंग की लम्बाई और मोटाई बढ़ाने वाली 5 एक्सरसाइज

लौकी का जूस पीने के फायदे, लौकी के जूस के 10 फायदे, लौकी के जूस का उपयोग और लौकी के जूस के नुकसान

लौकी का जूस पीने के फायदे, लौकी के जूस के 10 फायदे, लौकी के जूस का उपयोग और लौकी के जूस के नुकसान

Discussion about this post

CATEGORIES

  • Allopathic
  • Homeopathic
  • ISKD Ayurveda
  • ISKD Remedies
  • Lifestyle
  • Unani/Hamdard

RECOMMENDED

99% लोग नहीं जानते हैं अश्वगंधा के सबसे असरदार फायदे, अश्वगंधा के नुकसान और अश्वगंधा के सेवन की विधि
ISKD Ayurveda

99% लोग नहीं जानते हैं अश्वगंधा के सबसे असरदार फायदे, अश्वगंधा के नुकसान और जानिए अश्वगंधा के सेवन की विधि

October 1, 2023
गुड़मार (Gudmar) के फायदे औषधीय गुण लाभ और नुकसान, डायबिटीज (ब्लड शुगर) को कंट्रोल को करने का रामवाण इलाज
ISKD Ayurveda

गुड़मार (Gudmar) के फायदे औषधीय गुण लाभ और नुकसान, डायबिटीज (ब्लड शुगर) को कंट्रोल को करने का रामवाण इलाज

February 7, 2022
ADVERTISEMENT
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda

© 2021 ISKD Medifit

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard

© 2021 ISKD Medifit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In