ADVERTISEMENT
  • Home
  • About Us
  • Join Us
  • Contact Us
  • Login
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard
No Result
View All Result
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home ISKD Ayurveda

विजयसार डायबिटीज के लिए रामवाण इलाज है, विजयसार (Vijaysaar) के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का तरीका

in ISKD Ayurveda
विजयसार डायबिटीज के लिए रामवाण इलाज है, विजयसार (Vijaysaar) के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का तरीका
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

विजयसार पेड़ की लड़की और पत्तों का उपयोग प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में औषधीय उपयोग के लिए किया जाता रहा है विजयसार की लकड़ी का प्रयोग डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, चर्मरोग और जोड़ों के दर्द में किया जाता है। इसे इंडियन कीनो या मालाबार कीनो भी कहते हैं। यह विशेषरूप से डायबिटीज में फायदेमंद होती है। विजयसार से इलाज को मान्यता ना सिर्फ आयुर्वेद देता है बल्कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी इसे बहुत प्रभावी मानता है। इस लेख के माध्यम से विजयसार के अन्य फायदों के बारे में बताएंगे. आईएसकेडी मेडीफिट, आयुर्वेदाचार्य ब्रह्मस्वरुप सिंह

उपयोग : विजयसार की लकड़ी से बने गिलास में पानी भरकर रात को रख दें इसके बाद सुबह नाश्ता करने से पहले खाली पेट इस पानी को पी लें। यह पानी एक महीने तक लगातार पीने से मधुमेह के रोगियों को बहुत ज्यादा लाभ होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी बहुत अधिक मदद मिलती है।

Related articles

सेहत के लिए वरदान है काला आलू , कौन सा आलू सबसे स्वादिस्ट होता है ? शुगर के मरीजों के लिए खास है काला आलू, काला आलू दूर कर रहा है खून की कमी

अमरबेल क्या है, शरीर के लिए अमरबेल के हैं हजारों ज़बरदस्त फायदे, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं अमरबेल

आयुर्वेद: विजयसार की पत्तियों को पीसकर इसका लेप फोड़े-फुंसियों में लगाने से फायदा होता है। अगर विजयसार का गिलास ना हो तो एक गिलास पानी में इसकी लकड़ी का एक छोटा टुकड़ा डालकर रातभर के लिए रख दें और सुबह होने पर इस पानी को पी लें।

विजयसार क्या है (What is Vijaysar)

इस खास औषधीय पेड़ को मलबार कीनो कहते हैं जिसे भारत में विजयसार के नाम से भी जाना जाता है। विजयसार का वैज्ञानिक नाम पेट्रोकार्पस मारसूपियम (Pterocarpus Marsupium) है। औषधीय गुणों के कारण इस पेड़ का तरह तरह की औषधीयों को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है विजयसार विशेष रूप से मधुमेह रोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस पेड़ छाल का उपयोग किया जाता है साथ ही पेड़ की लकड़ियों से बने बर्तनों का उपयोग भोजन करने और पानी पीने के लिए उपयोग किये जाते हैं। आइए जाने विजयसार पेड़ के बारे में।

सकी छाल में आघात या क्षत करने से गहरे लाल रंग का गोंद निकलता है, जो सूख कर काला तथा कठोर हो जाता है। इसको उबालकर एवं सुखाकर प्रयोग किया जाता है। यह गाढ़े लाल रंग के चमकीले टुकड़ों में होता है, जो माणिक के समान लाल रंग का दिखाई देता है। इसको तोड़ने से भूरे रंग का चूरा निकलता है तथा चबाने से यह दांतों में चिपक जाता है। इसके पुष्प सुगन्धित, पीत वर्ण के होते हैं। इस लेख में हम आपको विजयसार के फायदों (vijaysar benefits in hindi) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

वानस्पतिक नाम : Pterocarpus marsupium Roxb. (टेरोकार्पस् मार्सुपियम्)Syn-Pterocarpus marsupium f. var.-acuminata (Prain) Prain

कुल : Fabaceae (फैबेसी)

अंग्रेज़ी नाम : Indian Kino tree

(इण्डियन् कीनो ट्री)

संस्कृत-बीजक, पीतसार, पीतशालक, बन्धूकपुष्प, प्रियक, सर्जक, असन; हिन्दी-विजयसार, बीजा, बीजासाल, विजैसार; उर्दू-दामुल अरववैन (Damulakhvain); उड़िया-ब्यासा (Byasa), पियासाल (Piasal), पियासालो (Piyasalo);कन्नड़-ओल्ले होन्ने (Olle honne), होन्नेमर बान्गे (Honnemar bange); कोंकणी-अस्सन (Assan), अस्सोन (Asson); गुजराती-बीया (Bia), बीयो (Biyo), बिबला (Bibla); तमिल-पीरासाराम (Pirasaram), वेनगाई (Vengai); तेलुगु-येगि (Yegi), पीड्डागी (Peddagi); बंगाली-पीताशाल (Pitasal), पियाशाल (Piyashal), बीजासाल (Beejasal); नेपाली-विजयपाल (Vijaypal); मराठी-बीब्ला (Bibla), ढोरबेन्ला (Dhorbenla), बीयों (Biyon), असन (Asan); मलयालम-वेना (Venna), मलंटकारा (Malantakara)।

अंग्रेजी-मालाबार कीनो ट्री (Malabar kino tree), बास्टर्ड टीक (Bastard teaks), इण्डियन कीनो (Indian kino); अरबी-दम्मूलकवैन-ए-हिन्दी (Dammulakvain-e-hindi); फारसी-खुनेसिहवस्हम (Khunesiahwasham)।

विजयसार का पौधा दांत दर्द के लिए फायदेमंद – Vijaysar benefits for Toothache in Hindi

मसूढ़ों और दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए विजयसार का उपयोग प्राचीन समय से किया जा रहा है। यह मसूढ़ों से बहने वाले खून को रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण मुंह के संक्रमण को दूर करने में सहायक होते हैं। विजयसार का उपयोग दांत दर्द का प्रभावी इलाज कर सकता है। कुछ जनजातियां आज भी दांतों को साफ करने के लिए विजयसार की लकड़ी का उपयोग दांतुन के रूप में करती हैं। आप भी अपने दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य और मजबूत बनाने के लिए विजयसार का फायदेमंद उपयोग कर सकते हैं।

विजयसार के फायदे – Vijaysar Benefits in Hindi
औषधीय गुणों से भरपूर विजयसार पेड़ के बारे में सब जानते हैं कि इसके लाभ मधुमेह के लिए होते हैं। लेकिन इसके अलावा भी विजयसार में मौजूद पोषक तत्‍व और औषधीय गुण विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। विजयसार पेड़ के एंटी-हाइपरलिपेडिक गुण शरीर में कुल कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी और बंधनकारी गुण खून बहना, चोट और अन्‍य त्‍वचा समस्‍याओं का इलाज करने में मदद करते हैं। विजयसार के फायदों में एनीमिया, डायरिया, त्‍वचा समस्‍याएं, स्‍वशन संबंधी बीमारियां, दांतों की समस्‍या और बालों संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में होते हैं। आइए विस्‍तार से जाने विजयसार किस तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है।

विजयसार के फायदे मधुमेह के लिए – Vijaysar Benefits Diabetes in Hindi

मधुमेह की रोकथाम करने के लिए विजयसार एक प्रभावी उपाय माना जाता है। विजयसार का उपयोग कर आप मधुमेह के लक्षणों को कम कर सकते हैं। विजयसार रक्‍त शर्करा के स्‍तर को कम करने के साथ ही कोलेस्‍ट्रॉल को भी कम करता है। नियमित रूप से विजयसार का सेवन करने से यह मधुमेह के लक्षणों जैसे बार-बार पेशाब आना, बार-बार भूख और प्‍यास लगना, शरीर में दर्द और जलन आदि को निय‍ंत्रित करने में मदद करता है। इसके औषधीय रूप में विजयसार का उपभोग करने के साथ ही कुछ लोग इसकी लकड़ी से बने बर्तनों में भोजन करने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज की रोकथाम के लिए विजयसार एक प्रभावी औषधि है, विजयसार का 15 से 20 मिली क्वाथ का सेवन करने से डायबिटीज के लक्षणों को कम किया जाता हैं। इसके अलावा विजयसार की लकड़ी को रातभर साफ़ पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस लकड़ी को निकाल ले, दिनभर वही पानी पूरा दिन पीने से डायबिटीज में फायदा होता हैं। यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी कम करता हैं।

विजयसार के गुण पेट के कीड़े नष्‍ट करे – Vijaysar Use For Anti-Helminthic Drug in Hindi

विशेष रूप से विजयसार बच्‍चों के लिए बहुत ही प्रभावी मानी जाती है। क्‍योंकि अक्‍सर बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं जिसके कारण उनको पर्याप्‍त पोषक तत्व प्राप्‍त नहीं होते हैं। साथ ही उनके पेट में दर्द की समस्‍या भी होती है। ऐसा नहीं है कि पेट के कीड़े केवल बच्‍चों में ही होते हैं यह वयस्‍कों में भी हो सकते हैं हालांकि इसकी संभावना कम होती है। आप पेट के कीड़ों को नष्‍ट करने के लिए विजयसार पेड़ की छाल का पाउडर तैयार करें और नियिमत रूप से इसका सेवन करें। यह आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने का सबसे प्रभावी घरेलू उपचार हो सकता है।

विजयसार के लाभ खून की कमी रोके – Vijaysar For Prevent Anemia in Hindi

न लोगों को एनीमिया या खून की कमी होती है उनके लिए विजयसार बहुत ही फायदेमंद जड़ी बूटी मानी जाती है। विजयसार में मौजूद पोषक तत्‍वों में आयरन भी शामिल होता है जिसकी उच्‍च मात्रा होती है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्‍या होती है क्‍योंकि रक्‍त उत्‍पादन और हीमोग्‍लोबिन के लिए लोहे की आवश्‍यकता होती है। आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए विजयसार के लाभ उठा सकते हैं। यह आपके शरीर में रक्‍त उत्‍पादन को वृद्धि कर सकता है।

सप्तामृत लौह (Saptamrit Lauh) फायदे, नुकसान, उपयोग विधि और कीमत

विजयसार का उपयोग दस्‍त का इलाज करें – Use Vijaysar To Treat Diarrhea in Hindi

प्राचीन समय से ही विजयासार का उपयोग औषधी के रूप में किया जा रहा है जो दस्त का इलाज कर सकता है। दस्‍त होने के दौरान निर्जलीकरण की समस्‍या हो सकती है। जिसके गंभीर परिणाम होते हैं। दस्‍त से ग्रसित व्‍यक्ति को बहुत अधिक थकान, सुस्‍ती या कमजोरी महसूस होती है। लेकिन दस्‍त का इलाज करने के लिए विजयसार का उपयोग किया जा सकता है। दस्‍त का उपचार करने के लिए आप विजयसार की छाल का उपयोग कर सकते हैं। आप विजयसार की छाल का पेस्‍ट बनाएं जिसमें आम और आमड़ा (Spondias) की छाल का उपयोग किया जा सकता है.

विजयसार का उपयोग हाथी पाँव का इलाज करें – Vijaysar Benefits for Elephantiasis in Hindi

एलिफेंटाइसिस या हाथी पांव एक ऐसी स्थिति है जिसमें रोगी के पैर में अनियंत्रित विकास होता है। जिसके परिणामस्‍वरूप रोगी का पैर विकृत रूप ले लेता है। इस दौरान रोगी को आंतरिक और बाहृय रूप से बहुत ही परेशानी का अनुभव होता है। यह रोग मच्‍छरों के काटने से होता है। लेकिन इस बीमारी का निदान करने के लिए विजयसार की छाल का उपयोग किया जा सकता है। यदि आप या आपके आसपास कोई व्‍यक्ति एलिफेंटाइसिस या हाथी पांव से प्रभावित है तो विजयसार एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

विजयसार के लाभ लिवर को स्वस्थ रखे – Vijaysar Keeps The Liver Healthy in Hindi
पेट्रोकार्पस मर्सुपियम पेड़ की पत्तियां, शाखाएं और छाल आदि का उपयोग हमारे लिवर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा विजयसार के फायदे हेपेटोपैथी के लक्षणों को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आप अपने यकृत को स्‍वस्‍थ्‍य व मजबूत रखने के लिए यकृत टॉनिक के रूप में विजयसार का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

विजयसार लकड़ी के फायदे फ्रैक्‍चर में – Vijaysar Benefits for fracture in Hindi
भारत में मौजूद बहुत सी जनजातियां आज भी फ्रैक्‍चर और अन्‍य चोटों के उपचार के लिए विजयसार का उपयोग करती हैं। ये जनजातियां आज भी पारंपरिक उपचारों पर अधिक विश्‍वास करती हैं। फ्रैक्‍चर को ठीक करने के लिए विजयसार की छाल और हार्डवुड की लकड़ी का उपयोग किया जा सकता है। यह फ्रैक्‍चर और चोटों को प्रभावी रूप से ठीक कर सकती है।

मधुमेह का अचूक और सफल उपचार क्या है - EDUCRATSWEB.COM

विजयसार के फायदे बालों के लिए – Vijaysar Benefits For Hair in Hindi

जो लोग बालों की समस्‍याओं से प्रभावित हैं वे विजयसार के फायदे प्राप्‍त कर सकते हैं। विजयसार का उपयोग बालों को मजबूत करने और उन्‍हें प्राकृतिक रंग दिलाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने से बालों के विकास में वृद्धि होती है। यह बालों को पोषण देने का सबसे अच्‍छा तरीका है। यदि आपके बाल झड़ रहे हैं या समय से पहले आपके बाल भूरे हो रहे हैं तो आप भी विजयसार की लकड़ी का उपयोग कर सकते हैं।

विजयसार की छाल श्वसन समस्याओं के लिए – Vijaysar For Respiratory Problems in Hindi

कई कारणों से ब्रोंकाइटिस, अस्‍थमा और खांसी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। जिनका उपचार करने के लिए विजयसार की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक उपचार है जो कि इस समस्‍या का प्रभावी इलाज करने में समर्थ है। ब्रोंकाइटिस और अस्‍थमा दोनों ही गंभीर समस्‍याएं है जो व्‍यक्ति के लिए घातक होती हैं। यदि आप भी श्वसन संबंधी ऐसी ही किसी समस्‍या से परेशान हैं तो विजयसार का उपयोग कर सकते हैं।

विजयसार बेनिफिट्स फॉर स्किन – Vijaysar Benefits For Skin in Hindi

आप अपनी त्वचा संबंधी समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए विजयसार का उपयोग औषधी के रूप में कर सकते हैं। पुरानी से पुरानी त्‍वचा समस्‍याओं से निपटने के लिए 3-4 महिनों तक विजयसार का उपयोग करें। यह आपकी सभी त्‍वचा संबंधी समस्‍याओं को दूर कर सकता है। विजयसार का उपयोग कर आप सोरायसिस, एक्जिमा इत्‍यादि समस्‍याओं का इलाज कर सकते हैं। विजयसार का उपयोग त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर करने वाले उत्‍पादों में विशेष घटक के रूप में‍ किया जाता है। इस औषधीय पेड़ की पत्तियों के पेस्‍ट का उपयोग फोड़े, घावों और अन्‍य त्‍वचा समस्‍याओं के लिए उपयोग किया जाता है।

विजयसार के अन्य फायदे (Other Benefits if Vijaysar):

  • दांत में दर्द हो रहा हो, तो विजयसार की छाल को बारीक पीसकर, उसी से दांतों की मालिश करने से दांत दर्द में आराम मिलता हैं।
  • जो लोग खून की कमी के कारण एनीमिया से पीड़ित है, उनके लिए विजयसार बहुत ही फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व में आयरन की अच्छी मात्रा होती हैं। विजयसार के सेवन से रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।
  • विजयसार की छाल का पाउडर बनाकर पानी के साथ उसका सेवन करने से डायरिया में आराम मिलता हैं।
  • पेट दर्द और पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए विजयसार फायदेमंद होता हैं, इसकी छाल का पाउडर बनाकर पानी के साथ उसका सेवन करने से आराम मिलता हैं।
  • विषाक्त जीवाणुओं को शरीर में पनपने से रोकने के लिए विजयसार के क्वाथ का सेवन करना फायदेमंद होता है, जिसके कारण कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव होता हैं।
  • शरीर में कोई फैक्चर हो तो विजयसार के पत्तों को पीसकर उसका लेप बनाकर फैक्चर वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता हैं।
  • अपने लीवर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाने के लिए विजयसार का सेवन टॉनिक के रूप में करने से फायदा होता हैं।
  • बुखार से राहत पाने के लिए विजयसार के फूलों का 1 से 2 ग्राम चूर्ण शहद में मिलाकर चाटने से आराम मिलता हैं।
  • बालों के झड़ने या टूटने की समस्या से परेशान हैं, तो विजयसार की लकड़ी को पानी में भिगोकर रखें, बाद में उसी पानी से बाल धोने से बालों की समस्या से राहत मिलती हैं।
  • दाद-खाज-खुजली से परेशान है, तो 2 से 3 महीनों तक विजयसार की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाने से त्वचा संबंधी सभी विकारों से छुटकारा मिलता हैं।

विजयसार के नुकसान – Vijaysar Ke Nuksan in Hindi

  • मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए विजयसार बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • लेकिन आवश्‍यकता से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ दुष्‍प्रभाव भी हो सकते हैं।
  • इसके अलावा कुछ लोगों को उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार भी विजयसार का सेवन कुछ परेशानीयों को बढ़ा सकता है।
  • बंधनकारी गुण होने के कारण विजयसार का उपयोग दस्‍त के इलाज में किया जाता है। इसलिए कब्‍ज की समस्‍या से ग्रसित व्‍यक्ति को इसका उपभोग करने से बचना चाहिए।
  • यदि आप मधुमेह का उपचार करने के लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो औषधीय उपयोग के रूप में विजयसार का सेवन करने से बचें। क्‍योंकि यह आपके शरीर में रक्‍त शर्करा के स्‍तर को बहुत ही कम कर सकता है।

सावधानी:
मनुष्य के लिए विजयसार बहुत ही फायदेमंद होता है परन्तु इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना उचित होता है, जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है, इसका इस्तेमाल करने से पहले योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं।

Tags: Benefit of Vijaysar in Hindidisadvantages and method of using VijayasaarThe advantagesVijayasar is the cure for diabetesनुकसान और इस्तेमाल करने के तरीकाविजयसार (Vijaysaar) के फायदेविजयसार डायबिटीज के लिए रामवाण इलाज है
Plugin Install : Subscribe Push Notification need OneSignal plugin to be installed.
ADVERTISEMENT
admin

admin

Related Posts

सेहत के लिए वरदान है काला आलू , कौन सा आलू सबसे स्वादिस्ट होता है ? शुगर के मरीजों के लिए खास है काला आलू, काला आलू दूर कर रहा है खून की कमी

सेहत के लिए वरदान है काला आलू , कौन सा आलू सबसे स्वादिस्ट होता है ? शुगर के मरीजों के लिए खास है काला आलू, काला आलू दूर कर रहा है खून की कमी

by admin
June 2, 2024
0

आप काला आलू से बना व्यंजन खाना चाहते हैं, लेकिन आपको यह बाजार में आसानी से नहीं मिलता। इस बार ठंड के सीजन में यह बलिया...

अमरबेल क्या है, शरीर के लिए अमरबेल के हैं हजारों ज़बरदस्त फायदे, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं अमरबेल

अमरबेल क्या है, शरीर के लिए अमरबेल के हैं हजारों ज़बरदस्त फायदे, बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं अमरबेल

by admin
March 2, 2024
0

अमरबेल क्या है (What is Amarbel) अमरबेल (Cuscuta (Amarbel) एक लता है। आपने इसे कई पेड़ों से लिपटा देखा होगा। यह प्रायः बबूल, बेर आदि पेड़...

लोहबान/लोबान/शल्लकी क्या है? लोहबान का उपयोग किस लिए किया जाता है? लोहबान के अनेक अनसुने फायदे हैं, लोहबान के नुकसान

लोहबान/लोबान/शल्लकी क्या है? लोहबान का उपयोग किस लिए किया जाता है? लोहबान के अनेक अनसुने फायदे हैं, लोहबान के नुकसान

by admin
February 10, 2024
0

परिचय : लोहबान/लोबान क्या है? (What is Lohban in Hindi?) लोहबान को आमतौर पर लोबान भी कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे सुमात्रा स्नोबैल (Sumatra...

सत्यानाशी के फायदे, नया जीवन दे सकते है सत्यानाशी का पौधा, सत्यानाशी के नुकसान, त्वचा की खुजली और रैशेज को दूर करता है सत्यानाशी

सत्यानाशी क्या है, सत्यानाशी के फायदे, नया जीवन दे सकते है सत्यानाशी का पौधा, सत्यानाशी के नुकसान, त्वचा की खुजली और रैशेज को दूर करता है सत्यानाशी

by admin
February 10, 2024
0

सत्यानाशी जैसा नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब-सा लग रहा होगा कि यह क्या चीज है या सत्यानाशी का प्रयोग किन कामों में किया जाता होगा? कुछ...

सर्दियों में काली गाजर खाने के फायदे, काली गाजर का उपयोग और काली गाजर के नुकसान

सर्दियों में काली गाजर खाने के फायदे, काली गाजर का उपयोग और काली गाजर के नुकसान

by admin
February 10, 2024
0

अधिकतर हम बाजार में लाल और नारंगी रंग के ही गाजर देखते हैं, लेकिन गाजर का एक और प्रकार होता है। जी हां, गाजर काली रंग...

स्त्री पुरुष सबसे लिए अश्वगंधा के हैं हजारों फायदे, जानकर हैरान हो जायेंगे आप

स्त्री पुरुष सबके लिए अश्वगंधा के हैं हजारों फायदे, जानकर हैरान हो जायेंगे आप

by admin
February 20, 2024
0

स्त्री पुरुष सबसे लिए अश्वगंधा के हैं हजारों फायदे, जानकर हैरान हो जायेंगे आप अश्वगंधा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। कई अध्ययनों में...

Next Post
वंटेज टूथपेस्ट है दांतों का सबसे अच्छा डॉक्टर, वेंटेज टूथपेस्ट (Vantej Toothpaste, वांतेज टूथपेस्ट) के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स कैसे करें

वंटेज टूथपेस्ट है दांतों का सबसे अच्छा डॉक्टर, वेंटेज टूथपेस्ट (Vantej Toothpaste, वांतेज टूथपेस्ट) के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल करने का तरीका

बेहतर और हेल्दी जीवन के लिए यह बहुत जरुरी है, जीवन को बेहतर बनाना है तो यह जरूर अपनाएं

बेहतर और हेल्दी जीवन के लिए यह बहुत जरुरी है, जीवन को बेहतर बनाना है तो यह जरूर अपनाएं

अलसी बीज खाने के फायदे, नुकसान व उपयोग: Flax Seeds Benefits in Hindi

अलसी बीज खाने के फायदे (Alsi Ke Beej), नुकसान व उपयोग, सेहत के हजारों राज छुपे हैं अलसी में : Flax Seeds Benefits in Hindi

Discussion about this post

CATEGORIES

  • Allopathic
  • Homeopathic
  • ISKD Ayurveda
  • ISKD Remedies
  • Lifestyle
  • Unani/Hamdard

RECOMMENDED

Ashwagandha Mother Tincture Q अश्वगंधा मदर टिंचर क्यू के फायदे, बढ़ती उम्र के लिए क्यों जरुरी है होम्योपैथिक दवा अश्वगंधा मदर टिंचर क्यू, तनाव और खिंचाव को कम करने में मदद करता है अश्वगंधा मदर टिंचर क्यू
Homeopathic

Ashwagandha Mother Tincture Q अश्वगंधा मदर टिंचर क्यू के फायदे, बढ़ती उम्र के लिए क्यों जरुरी है होम्योपैथिक दवा अश्वगंधा मदर टिंचर क्यू, तनाव और खिंचाव को कम करने में मदद करता है अश्वगंधा मदर टिंचर क्यू

June 25, 2023
मूली खाने के फायदे (Muli or Mooli), नुकसान और सावधानियां Radish Benefits and side Effects
ISKD Ayurveda

मूली खाने के फायदे (Muli or Mooli), नुकसान और सावधानियां Radish Benefits and side Effects

June 30, 2021
ADVERTISEMENT
ISKD Medifit Pracheen Ayurveda

© 2021 ISKD Medifit

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • ISKD Ayurveda
  • Homeopathic
  • Allopathic
  • Lifestyle
  • ISKD Remedies
  • Unani/Hamdard

© 2021 ISKD Medifit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In